
पराग्वे ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर वर्ल्ड कप क्वालिफायर में एक रोमांचक जीत हासिल की। एंटोनियो सनाब्रिया और ओमार अल्डेरेटे ने टीम के लिए गोल किए। मैच का पहला गोल करते हुए इंटर मिलान के स्ट्राइकर लुटारो मार्टिनेज ने अर्जेंटीना के लिए पहला गोल किया। उन्होंने एनज़ो फर्नांडीज के शानदार पास पर दौड़ते हुए गेंद को अपने कंट्रोल में लिया और दूर के कोने में सटीक शॉट मारा।
थोड़ी देर बाद, सनाब्रिया ने गुस्तावो वेलास्केज के क्रॉस पर शानदार ओवरहेड वॉली से पैराग्वे के लिए स्कोर बराबर कर दिया। हाफटाइम के तुरंत बाद अल्डेरेटे ने डिएगो गोमेज़ की फ्री-किक पर हेडर मारकर पैराग्वे को बढ़त दिलाई। अर्जेंटीना की टीम कोई गोल करने में सफल नहीं हो सकी और उनको मैच 1-2 से गंवाना पड़ा। हालांकि इस हार के बावजूद, अर्जेंटीना 11 मैचों में 22 अंकों के साथ 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी जोन में शीर्ष पर बनी हुई है और वह पैराग्वे से छह अंक आगे है।
उल्लेखनीय है कि शीर्ष 6 टीमें 2026 वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वालीफाई करेंगी, जबकि सातवें स्थान की टीम को इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में मौका मिलेगा। 2026 का फीफा विश्व कप उत्तरी अमेरिकी देशों कनाडा, मैक्सिको और यूएसए में आयोजित होगा।
Updated on:
15 Nov 2024, 10:03 AM IST
Published on:
15 Nov 2024, 10:03 AM IST
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.