
नई दिल्ली। दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन के दम पर रियल मेड्रिड ने चैम्पियंस लीग अंतिम-16 के पहले चरण में पीएसजी को मात दी। बुधवार रात को एस्तादियो सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में खेले गए मैच में रियल ने पीएसजी को 3-1 से हराया।
रोनाल्डो का शानदार प्रदर्शन
पहले हाफ में पीएसजी ने एडरीन राबियोट की ओर से 33वें मिनट में दागे गए गोल के दम पर खाता खोला। इसके बाद, रोनाल्डो ने पेनाल्टी पर मिले गोल के अवसर के भुनाते हुए रियल का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में रियल ने पीएसजी को गोल करने का मौका नहीं दिया। 83वें मिनट में रोनाल्डो ने गोल किया और रियल को 2-1 की बढ़त दी। मार्सेलो ने इसके तीन मिनट बाद गोल कर रियल को पीएसजी के खिलाफ 3-1 से जीत दिलाई। रियल और पीएसजी के बीच चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर के दूसरे चरण का सामना छह मार्च को पार्क दे प्रिंसेस स्टेडियम में होगा।
पहले दौर में जीता लीवरपूल
साडियो माने की हैट्रिक के दम पर लीवरपूल ने चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में खेले गए पहले दौर के मैच में जीत हासिल की है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लीवरपूल ने बुधवार रात को खेले गए इस मैच में पोटरे को 5-0 से मात दी।पिछले नौ साल में पहली बार लीवरपूल ने नॉक-आउट दौर का मैच खेला है और इसमें जीत भी हासिल की है। अब वह दूसरे चरण का मैच पोटरे के खिलाफ छह मार्च को एनफील्ड में खेलेगा। माने ने पहले हाफ के 25वें मिनट में गोल कर लीवरपूल का खाता खोला। इसके बाद मोहम्मद सलाह ने 29वें मिनट में गोल कर क्लब को 2-0 की बढ़त दी। इसी बढ़त के साथ लीवरपूल ने पहले हाफ का समापन किया। दूसरे हाफ में माने ने 53वें मिनट में क्लब के लिए गोल किया और उसे 3-0 से आगे कर दिया। रोबटरे फिरमीनो ने इसके बाद 69वें मिनट में गोल किया। पोटरे इस बीच गोल दागने के लिए संघर्ष कर रहा था, लेकिन उसे सफलता हासिल नहीं हो रही थी। यहां पोटरे की सारी मेहनत पर पानी फेरते हुए 85वें मिनट में माने ने अपनी हेट्रिक पूरी करने के साथ ही लीवरपूल को 5-0 से जीत दिलाई।
Published on:
15 Feb 2018, 3:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.