
SAFF CUP: भारतीय कोच ने कहा, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला अन्य मैचों की तरह
नई दिल्ली। फुटबाल के सैफ सुजुकी कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला करने से पहले भारतीय फुटबाल टीम के कोच स्टीफान कांस्टेनटाइन ने कहा कि यह मैच किसी अन्य फुटबाल मैच की तरह ही है। मौजूदा चैम्पियन भारत ने रविवार को खेले गए ग्रुप स्तर के दूसरे मुकाबले में मालदीव को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को भी इतने ही अंतर से मात दी थी। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 12 सितम्बर को खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान मुकाबला इससे पहले काठमांडू में सितम्बर 2013 को खेला गया था।
कांस्टेनटाइन ने कहा-
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने कांस्टेनटाइन के हवाले से बताया, "हमें पता है कि मुकाबला कड़ा होगा लेकिन यह कुछ अलग नहीं है। हम इस मौके को अपने ऊपर हावी नहीं होने दे सकते और मुझे उम्मीद है कि हम यह मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश करने में कामयाब हो पाएंगे।"
पांच साल बाद भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत-
इससे पहले, काठमांडू में सितम्बर 2013 में भारत ने पाकिस्तान का मुकाबला किया था। उस मुकाबले में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। कांस्टेनटाइन ने सेमीफाइनल में जगह बनाने पर नेपाल की भी तारीफ की। कांटनेटाइन ने कहा, "नेपाल ने बेहतरीन फुटबाल खेली है और वह सेमीफाइनल में पहुंचने के हकदार हैं। उम्मीद है कि हम पाकिस्तान से जीतेंगे और आशा है कि फाइनल में नेपाल का सामना करेंगे।"
दोनों टीमों का अब तक का सफर-
भारतीय फुटबॉल टीम ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 2-0 से हराया था और दूसरे मुकाबले में उसने मालदीव को आसानी से मात दे सेमीफाइनल का टिकट बुक किया। पाकिस्तान टीम ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 2-1 से मात दी और दूसरे मुकाबले में उसे बांग्लादेश के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पाकिस्तान ने तीसरा मुकाबला भूटान के खिलाफ 3-0 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
Published on:
11 Sep 2018, 1:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.