
सऊदी क्लब अल हिलाल ने एम्बापे को दिया 2,725 करोड़ का ऑफर, डील होते ही बनेगा विश्व रेकॉर्ड।
Kylian Mbappe : फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बापे का उनके स्थानीय क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के साथ करार 2024 में खत्म होने जा रहा है और युवा स्ट्राइकर अब नए क्लब की तलाश में हैं। पीएसजी ने भी उन्हें नई टीम खोजने का आदेश दे दिया है। एम्बापे को जापान दौरे के लिए भी नहीं चुना गया। क्लब ने उन्हें बेचने का फैसला कर लिया है। वह अब ट्रांसफर मार्केट में उपलब्ध हैं। इस बीच, एम्बापे को खरीदने के लिए सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल ने अपना खजाना खोल दिया है। अल हिलाल ने रेकॉर्ड 300 मिलियन यूरो ( करीब 2725 करोड़ रुपए) का ऑफर दिया है। अगर यह डील हुई तो दुनिया का यह अब तक का सबसे बड़ा ट्रांसफर बन जाएगा।
अल-हिलाल ने पीएसजी के सामने ट्रांसफर के लिए दिया प्रस्ताव
एम्बापे ने हाल ही क्लब को पत्र लिखकर बता दिया है वह जून 2024 के बाद करार को आगे नहीं बढ़ाएंगे। इस फैसले से निराश पीएसजी ने उन्हें इसी सीजन बेचने का फैसला किया है। सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल ने एम्बापे के साथ करार करने के लिए रेकॉर्ड राशि की पेशकश की है। फुटबॉल के मशहूर पत्रकार फैब्रिजियो रोमानो ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी। अल हिलाल ने पीएसजी के सामने ऑफर रख दिया है। अब एम्बापे और पीएसजी को इस बारे में अंतिम फैसला करना है।
फ्री एजेंट के तौर पर नहीं छोड़ना चाहता
दरअसल, पीएसजी किसी भी हाल में एम्बापे को फ्री एजेंट के तौर नहीं जाने देना चाहता है। उसने दूसरे क्लब से एम्बापे के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एम्बापे रियाल मैड्रिड के साथ फ्री ट्रांसफर पर सहमत हो चुके हैं। ऐसे में पीएसजी ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
ये क्लब भी हैं होड़ में
एम्बापे को खरीदने की होड़ लग गई है। इंग्लैंड के टॉटेनहम, चेल्सी, मैनचेस्टर यूनाइटेड, स्पेन के रियाल मैड्रिड और बार्सिलोना भी इस होड़ में शामिल हैं।
Published on:
25 Jul 2023 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
