5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सालाह को जानकर चोटिल करने के आरोपों पर रियल मेड्रिड के कप्तान रामोस ने कहा- सब बकवास है

कीव में खेले गए चैम्पियंस लीग के फाइनल में सर्जियो रामोस और मोहम्मद सलाह टकरा गए थे जिससे सलाह के कंधे में चोट आई थी।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jun 06, 2018

SERGIO RAMOS MOHAMED SALAH

सालाह को जानकर चोटिल करने के आरोपों पर रियल मेड्रिड के कप्तान रामोस ने कहा- सब बकवास है

नई दिल्ली। स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मैड्रिड के डिफेंडर सर्जियो रामोस ने चैम्पियंस लीग के फाइनल में लिवरपूल के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह के कंधे पर लगी चोट पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि मिस्र के खिलाड़ी को चोट उनकी खुद गलती की वजह से लगी है न कि उनकी (रामोस की) वजह से। कीव में खेले गए चैम्पियंस लीग के फाइनल में रामोस और सलाह टकरा गए थे जिससे सलाह के कंधे में चोट आई थी। वह कंधे के बल गिर पड़े और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था।

खिताबी मुकाबले में चोटिल हुए थे सालाह
इस मैच में रियल मैड्रिड ने लिवरपूल को 3-1 से मात देकर खिताब अपने नाम किया था। मैच के बाद सोशल मीडिया पर रामोस को सलाह की चोट का जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। उनके खिलाफ यूईएफए और फीफा में शिकायत करने की बात भी कही गई थी। मिस्र के एक वकील ने रामोस के ऊपर इस संबंध में मामला भी दर्ज करा दिया है जिसमें उसने रामोस को मिस्र के लोगों को मनोवैज्ञानिक चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। इस चोट से सलाह का रूस में शुरू हो रहे विश्व कप में खेलना संदिग्ध लग रहा है।

रामोस के खिलाफ दाखिल की गई याचिका
चैंपियंस लीग के खिताबी मुकाबले के अगले ही दिन ऑनलाइन याचिका दाखिल करने वाली वेबसाइट ‘चेंज डॉट ओआरजी’ पर रामोस को सजा दिलाने के लिए याचिका दर्ज की गयी थी। इस याचिका पर 4 लाख लोगों से अधिक हस्ताक्षर किये थे। रामोस पर आरोप था कि उन्होंने जान भूझकर सालाह को चोटिल करने के इरादे से उनका हाथ अपने बांह में फसकर खींचा, जिस कारण सालाह चोटिल हो गए। इस याचिका में फीफा और यूरोपीय फुटबाल संघ से रामोस पर कड़ी कार्रवाई कि मांग की गई है।

रामोस ने आरोपों को बताया बकवास
रामोस ने सोशल मीडिया पर अपने ऊपर लग रहे आरोपों का जबाव देते हुए कहा कि सलाह ने उनका हाथ पकड़ा था जिससे दोनों गिरे थे, लेकिन चोट सलाह को आई इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है। बीबीसी ने रामोस के हवाले से लिखा है, "सब बकवास है। उन्होंने सलाह के इस मामले को कुछ ज्यादा ही तवज्जो दे दी है। मैं इस पर बोलना नहीं चाहता क्योंकि सभी कुछ बढ़ा चढ़ा दिया गया है। उन्होंने पहले मेरा हाथ पकड़ा था और मैं दूसरी तरफ गिर गया था। चोट दूसरे हाथ में लगी और वे मुझे यह कहकर दोषी ठहरा रहे हैं कि मैंने जूडो होल्ड किया था।"

रामोस ने की सालाह से बात
रामोस ने कहा कि उन्होंने सलाह से बात की है। उन्होंने कहा, "मैंने सलाह को मैसेज किया है। वह अच्छे हैं। अगर वह दूसरे हाफ में इंजेक्शन ले लेते तो खेल सकते थे।" हलाकि मिस्र ने चोट से जूझ रहे अपने स्टार फारवर्ड मोहम्मद सलाह को रूस में 14 जून से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप के लिए अपनी 23 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।