6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पेनिश लीगः बार्सिलोना ने एस्पेयॉल को 2-0 से हराया, मेसी का शानदार प्रदर्शन

बार्सिलोना की ओर से मेसी ने दागे दोनों गोल। बार्सिलोना के लिए पिछले 15 मैचों में 22 गोल कर चुके हैं मेसी। शीर्ष स्थान पर काबिज है बार्सिलोना की टीम।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Mazkoor Alam

Apr 01, 2019

Lionel Messi

बार्सिलोना। एफसी बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग के 29वें दौर के मुकाबले में एस्पेनयॉल को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हरा दिया। इस मैच में अर्जेंटीना के स्टार फॉरवर्ड लियोनेल मेसी की ओर से शानदार खेल देखने को मिला। मेसी ने इस मैच में दो गोल दागे, उन्होंने दोनों गोल मुकाबले के दूसरे हाफ में दागे। मेसी के अलावा अन्य कोई भी खिलाड़ी गोल करने में कामयाब नहीं हो सका।

बार्सिलोना के लिए जारी है मेसी का शानदार प्रदर्शन
मेसी इस सीज़न में बार्सिलोना के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वे स्पेनिश लीग के पिछले 15 मैचों में 22 गोल जमा चुके हैं। इस जीत के बाद अंक तालिका में बार्सिलोना की स्थिति और मजबूत हो गई है टीम पहले से ही 69 अंकों के साथ नंबर वन बनी हुई है। वहीं दूसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मेड्रिड के 59 अंक हैं।

बार्सिलोना ने मुकाबले में 70 प्रतिशत बॉल पजेशन रखते हुए अपना स्वाभाविक खेल खेला और पहले मिनट से ही आक्रामक रुख अपनाना जारी रखा। हालांकि पहले हाफ में बार्सिलोना बढ़त नहीं बना सकी। लुइस सुआरेज को गोल करने का मौका भी मिला, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए।

मैच के 71वें मिनट में बार्सिलोना को 18 गज के बॉक्स के बाहर फ्री-किक मिली। इस पर मेसी ने कोई गलती नहीं की और अपनी टीम के लिए शानदार गोल दाग दिया। इसके बाद मेसी ने मैच के 89वें मिनट में अपने हाफ से लेफ्ट विंग पर जॉर्डी आल्बा को पास देकर शानदार मूव बनाया। इसके बाद उन्होंने विपक्षी टीम के बॉक्स के अंदर से गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया।