6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मश्री हासिल करने वाले छठे फुटबाल खिलाड़ी होंगे सुनील छेत्री

भारत सरकार ने शुक्रवार को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषणा की और इस सूची में छेत्री एकमात्र फुटबाल खिलाड़ी हैं। यह अवॉर्ड खेल में सराहनीय योगदान के लिए दिया जाता है।
less than 1 minute read
Google source verification
sunil chhetri

पद्मश्री हासिल करने वाले छठे फुटबाल खिलाड़ी होंगे सुनील छेत्री

नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को भारत सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड देने की घोषणा की है। छेत्री देश के छठे फुटबाल खिलाड़ी होंगे जिन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। भारत सरकार ने शुक्रवार को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषणा की और इस सूची में छेत्री एकमात्र फुटबाल खिलाड़ी हैं। यह अवॉर्ड खेल में सराहनीय योगदान के लिए दिया जाता है।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा जारी बयान के मुताबिक, छेत्री से पहले दिवगांत गोस्तो पॉल, दिवंगत साइलेन मन्ना, पी.के. बनर्जी, चुनी गोस्वामी और बाइचुंग भूटिया को यह अवॉर्ड मिल चुका है। छेत्री को अवॉर्ड मिलने पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा, "मैंने जितने फुटबाल खिलाड़ी देखे हैं, उनमें से छेत्री सबसे संजीदा और एकाग्रता के साथ खेलने वाले खिलाड़ी हैं। मैं 15 साल से उन्हें अपनी आंखों के सामने आगे बढ़ते हुए देख रहा हूं। वह इस दौरान बेहद पेशेवर रहे।"

पूर्व कप्तान ने कहा, "उन्होंने जो हासिल किया है वह कड़ी मेहनत का नतीजा है। वह हमेशा जानते थे कि वह क्या चाहते हैं इसलिए वह एक खिलाड़ी के तौर पर उभरने में सफल हुए।" छेत्री ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में अर्जेटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को पछाड़ा है। उन्होंने संयुक्त अरब अमिरात में खेले गए एएफसी एशियन कप में थाईलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में मेसी के 65 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। छेत्री के नाम कुल 67 गोल दर्ज हैं।