12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SAFF Championship 2023: भारत कुवैत का मैच 1-1 से ड्रा, सुनील छेत्री ने दागा 92वां अंतरराष्ट्रीय गोल, अनवर के आत्मघाती गोल से मैच पलटा

भारत के लिए एक बार फिर कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार प्रदर्शन किया और गोल दागा। इस मैच के नतीजे का ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।

2 min read
Google source verification
sunil.png

India vs kuwait SAFF Championship 2023: सैफ चैंपियनशिप 2023 के ग्रुप-ए का आखिरी मुक़ाबला भारत और कुवैत के बीच खेला गया। पिछले आठ मुकाबलों में विपक्षी टीम को एक भी गोल न करने देने वाली भारतीय टीम ने बैंगलोर के श्री कांतीरवा स्टेडियम में अपना ही गोल कर इस स्ट्रीक को तोड़ दिया। भारत के अनवर अली ने आखिरी मिनट पर आत्मघाती गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

भारत के लिए एक बार फिर कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार प्रदर्शन किया और गोल दागा। इस मैच के नतीजे का ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।

कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय करियर का 92वां गोल दागा। उन्होंने दूसरे हाफ में पेनल्टी कॉर्नर पर मिले क्रॉस पर गोल दाग टीम इंडिया को बढ़त दिलाई। टीम इंडिया ने मैच की शुरुआत ही शानदार अंदाज में की थी और लगातार काउंटर अटैक जारी रखा। फॉरवर्ड आशिक कुरुनियन, छेत्री ने कुवैत के डिफेंडर्स को डराए रखा। वहीं, मिडफील्डर्स महेश शिंह, जैक्सन सिंह, अनिरुद्ध थापा और ललियानजुआला छांगते ने गेंद को भारत के बॉक्स में जाने से रोका और कुवैत के फॉरवर्ड को दबाव में रखा।

हाफ-टाइम तक दोनों टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ के इंजरी टाइम में छेत्री ने 45+2 मिनट में गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस गोल की मदद से भारत ने पहला हाफ 1-0 पर समाप्त किया। भारत ने सात और कुवैत ने छह शॉट अटेम्प्ट किए। दोनों टीमों का एक-एक शॉट ऑन टारगेट रहा। पजेशन की बात करें तो भारत के पास 56 प्रतिशत बॉल पजेशन और कुवैत के पास 44 प्रतिशत बॉल पजेशन रहा। दोनों टीमों ने हाफ-टाइम तक चार-चार फाउल किए हैं।

मैच के अंत में आठ मिनट का इंजरी टाइम मिला, जिसमें दोनों टीमें 10-10 खिलाड़ियों से खेल रही थीं। इसी बीच कुवैत के काउंटर अटैक पर बॉल को क्लीयर करने के चक्कर में भारत के अनवर अली अपने ही गोल पोस्ट में गेंद को पहुंचा दिया। इससे कुवैत ने बराबरी कर ली। मैच खत्म होने तक यही स्कोर रहा।

बता दें दोनों के बीच अंतिम मुकाबला लगभग 13 साल पहले नवंबर, 2010 में हुआ था, जिसमें कुवैत को भारत पर 9-1 के अंतर से भारी विजय मिली थी।