3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज मैदान में उतरते ही इतिहास रचेंगे सुनील छेत्री, भारत की ओर से खेलेंगे अपना 100वां मैच

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री आज केन्या के खिलाफ मैदान में उतरते ही एक बड़ा इतिहास अपने नाम पर दर्ज कराएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 4 Jun 2018, 3:23 PM IST

SUNIOL

आज मैदान में उतरते ही इतिहास रचेंगे सुनील छेत्री, भारत की ओर से खेलेंगे अपना 100वां मैच

नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के लिए आज का दिन यादगार साबित होने वाला है। सुनील आज हीरो इंटरकॉन्टिनेंटल कप में केन्या के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक बड़ा इतिहास रचेंगे। आज का ये मुकाबला सुनील का भारत की ओर से 100 वां मैच होगा। बता दें कि इसस पहले भारत की ओर से बाईचुंग भुटिया 100 मैच खेले चुके है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा फुटबाल मैच खेलने का रिकॉर्ड बाईचुंग भुटिया के नाम है। भुटिया ने भारत की ओर से कुल 104 मैच खेले है। सुनील को इस रिकॉर्ड को तोड़ने में तो अभी समय लगा, लेकिन आज वो भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में 100वां मैच खेलने उतरेंगे। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सुनील भारत के दूसरे फुटबॉलर होगे।

कभी नहीं सोचा था ऐसा होगा- सुनील छेत्री
सोमवार को होने वाले मैच से पहले कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह अपने देश के लिए 100 मैच खेलेंगे। सुनील छेत्री ने मैच से पहले रविवार को कहा कि मैंने कभी भी 100 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के बारे में नहीं सोचा। यह मेरे लिए अविश्वसनीय क्षण है।

मेरे जीवन के लिए बहुत बड़ा क्षण-
छेत्री ने आगे कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचता हूं। पिछली रात मैं अपनी मां से इस बारे में बात कर रहा था और वह भावुक हो गईं। उनके लिए यह पल कितना अहम था, यह जानकर मुझे अहसास हुआ कि मेरे जीवन में यह क्षण बहुत बड़ा है।

इन लोगों को कहा शुक्रिया-
छेत्री ने कहा कि मैं अपने माता-पिता, परिवार, कोच, दोस्त एवं प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उनके समर्थन से ही मैं अपने देश के लिए 100 मैच खेलने वाला दूसरा खिलाड़ी बनने वाला हूं। मैं खास महसूस कर रहा हूं लेकिन मुझे पता है कि मैच दौरान मैं अपनी भावनाओं पर काबू रखूंगा और हम अपनी रणनीति के मुताबिक खेलते हुए देश के लिए मैच जीतेंगे।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल