scriptछेत्री की अपील के बाद भारत की बेहतरीन जीत से जश्न में पूरा देश, ट्विटर पर लगा बधाईयों का तांता | Twitter Reaction after indian football team historic win over Kenya | Patrika News

छेत्री की अपील के बाद भारत की बेहतरीन जीत से जश्न में पूरा देश, ट्विटर पर लगा बधाईयों का तांता

locationनई दिल्लीPublished: Jun 05, 2018 01:12:02 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

इंटरकोंटिनेंटल कप में केन्या पर भारत की शानदार जीत के बाद ट्विटर पर बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है। देखें दिग्गजों ने क्या कहा….

sunil

छेत्री की अपील के बाद भारत की बेहतरीन जीत से जश्न में पूरा देश, ट्विटर पर लगा बधाईयों का तांता

नई दिल्ली। भारत में फुटबॉल के प्रति दर्शकों की उदासीनता का दौर अब थमता दिख रहा है। जिस तरह से सोमवार को मुंबई में खेले गए इंटरकोंटिनेंटल मैच में स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा दिखा, उससे यह सुखद अहसास हो रहा है। लेकिन दर्शकों की इस हुजूम को जुटाने के लिए भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री की तारीफ करनी होगी। छेत्री ने जिस तरह से सोशल मीडिया पर मैच देखने की अपील की, उससे लोगों में उत्साह जागा। छेत्री की इस अपील को विराट कोहली , सचिन तेंदलुकर, सानिया मिर्जा जैसे दिग्गजों ने भी अपना समर्थन दिया था। छेत्री की अपील के बाद जिस तरह से भारतीय फुटबॉल टीम ने सोमवार को केन्या के खिलाफ जीत दर्ज की, उससे सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल देखा गया।

सचिन तेंदुलकर , वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, खेल मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर, सुरेश रैना सहित बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने ट्विट करते हुए भारतीय फुटबॉल टीम और सुनील छेत्री को बधाई दी। कॉमस और इंडस्ट्री मिनिस्टर सुरेश प्रभु ने भी टीम को बधाई दी।
देखें इन दिग्गजों ने ट्वीट करते हुए क्या लिखा-

https://twitter.com/IndianFootball?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/TeamIndia?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/chetrisunil11?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/TeamIndia?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/IndianFootball?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/IndianFootball?ref_src=twsrc%5Etfw

बॉलीवुड से भी आई बधाई-
अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर और वरुण धवन जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने 2018 इंटरकोंटिनेंटल कप में केन्या पर भारत की जीत का जश्न मनाया। उन्होंनेअपने 100वें अंतर्राष्ट्रीय खेल में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान सुनील छेत्री की प्रशंसा की। उन्होंने दो बार स्कोर किया, इसके लिए उन्हें ‘लेजेंड’ और ‘लीडर’ करार दिया गया।

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपने करियर के 100वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में दो शानदार गोल दागकर भारत को सोमवार को हीरो इंटरकोंटिनेंटल कप के अपने दूसरे मैच में केन्या पर 3-0 से शानदार जीत दिलाई।

वहीं सितारों ने ट्वीट किए :

अर्जुन कपूर : लड़कों के लिए रास्ता! यह भारत के लिए एक शानदार मैच था! सुनील छेत्री, आपके 100वें मैच में दो बार स्कोरिंग सरल काम में से एक है .. क्या प्रदर्शन रहा!

वरुण धवन : टीम इंडिया के लिए बड़ी जीत और कप्तान सुनील छेत्री का वो खूबसूरत गोल। टीम ने बहुत अच्छा किया, गर्व है।

अभिषेक बच्चन : और आप जानते हैं कि उन्हें स्कोर करना था! सुनील छेत्री के कप्तान, नेता, किंवदंती टीम इंडिया 3-0 केन्या द्वारा महान जीत। वह स्कोर करेगा। नीले रंग पर .. अगले लड़के पर।

आयुष्मान खुराना : केन्या के खिलाफ 3-0 से अद्भुत जीत के लिए भारतीय फुटबॉल टीम को बधाई। सुनील पर गर्व है। आप सभी को प्यार, प्रशंसा, सम्मान और हां, स्टेडियम भरे हैं।

अरमान मलिक : केन्या के खिलाफ बड़ी जीत के लिए कप्तान सुनील और भारतीय फुटबॉल टीम को बधाई। आपका 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच हमेशा भारतीय खेल इतिहास की शान बढ़ाएगा।

चित्रांगदा सिंह : हमें यकीन है कि आपके जैसे हीरो की जरूरत है! सुनील छेत्री, भारतीय फुटबॉल।

अदनान सामी : आपने फोन किया, मुंबई ने जवाब दिया .. बुलाओ! बधाई हो! क्या भावनात्मक क्षण और शानदार जीत! सुनील छेत्री।

आधार जैन : भारत के लिए क्या शानदार जीत! सुनील छेत्री आप एक रॉकस्टार हैं! इसके बहुत हकदार हैं।

भारतीय टीम लगातार दो जीत के साथ इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो