
FIFA World Cup 2026 Trophy
FIFA World Cup 2026, Media Rights: फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब सिर्फ एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और आखिरकार भारत में इसका आधिकारिक ब्रॉडकास्टर मिल गया है। जी एंटरटेनमेंट ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने फीफा के साथ बड़ा डील कर लिया है। इस डील के तहत कंपनी इस साल के वर्ल्ड कप समेत कुल 39 बड़े फुटबॉल इवेंट्स दिखाएगी।
ये मैच ज़ी के नए चैनल्स Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD पर टेलीकास्ट होंगे। साथ ही Zee5 ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध रहेगी।
सूत्रों के मुताबिक ये डील करीब 35 मिलियन डॉलर (लगभग 300 करोड़ रुपये) की है। फीफा ने शुरू में 2026 और 2030 दोनों वर्ल्ड कप के अधिकारों के लिए 100 मिलियन डॉलर के आसपास रकम मांगी थी। फीफा के चीफ बिजनेस ऑफिसर रोमी गाई ने कहा, “भारतीय बाजार फीफा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यहां युवा और जुनूनी दर्शक हैं। जी का मजबूत ब्रॉडकास्ट और डिजिटल नेटवर्क, लोकल दर्शकों की समझ और कई प्लेटफॉर्म्स पर पहुंच इस बार फुटबॉल को देश के हर कोने तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी।”
पिछले कई महीनों से भारत में वर्ल्ड कप दिखाने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। भारत दुनिया का आखिरी बड़ा बाजार था जहां फीफा अभी तक अधिकार नहीं बेच पाया था। चीन में कुछ हफ्ते पहले ही CCTV को अधिकार दिए गए थे। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में हो रहे 104 मैचों में से करीब 90% मैच भारतीय समयानुसार रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच खेले जाएंगे। ये समय विज्ञापकों के लिए मुश्किल है क्योंकि भारत टीम टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है।
याद रहे, 2022 कतर वर्ल्ड कप के अधिकार जी ने करीब 480 करोड़ रुपये में खरीदे थे। लेकिन उद्योग के जानकारों का कहना है कि उस बार भी ब्रॉडकास्टर पूरा पैसा विज्ञापनों से नहीं वसूल पाए थे। इस वजह से इस बार फीफा की शुरुआती ऊंची मांग कई बड़ी कंपनियों को महंगी पड़ रही थी। अब देखना ये है कि Unite8 Sports और Zee5 मिलकर फुटबॉल के दीवानों को कितना जोरदार अनुभव देते हैं।
Published on:
01 Jun 2026 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
