अन्य फीचर्स की बात करें तो नए एयरटेल ब्लैक 799 प्लान में ग्राहकों को वन बिल ऐंड वन कॉल सेंटर (One Bill and One Call Center), डेटा रोलओवर, स्पेशल रिलेशनशिप टीम, प्रायोरिटी रेजॉलूशन, 60 सेकेंड में कॉल पिक-अप, फ्री सर्विस विजिट और एयरटेल शॉप, Airtel Shop पर buy now, pay later जैसी सुविधा भी मिल रही है। इसी महीने एयरटेल ने देश में एक साथ 125 शहरों में अपने 5G नेटवर्क को रोलआउट किया था। अब देशभर के 256 से ज्यादा बड़े शहरों में Airtel 5G Plus सर्विस उपलब्ध है।