Jio का 219 रुपये वाला प्लान:
Jio के इस प्लान की कीमत 219 रुपये है जोकि महज 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी कम जरूर है लेकिन इसमें कई सरे फायदे आपको मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स को डेली 3GB डेटा के साथ 2GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। 14 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से इस प्लान में कुल 42GB डेटा मिलता है। वहीं, 2GB एक्स्ट्रा डेटा के साथ इस प्लान में 44GB डेटा मिलेगा। वहीं, डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 SMS फ्री मिलते हैं।