यह बैकअप प्लान प्राइमरी कनेक्शन के डाउन होने की स्थित में यूजर के काम आएगा। इसके साथ कंपनी ने स्पीड अपग्रेड का भी ऐलान किया है, जिसमें यूजर्स को 1 दिन, 2 दिन और 7 दिन के ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही इंटरनेट स्पीड को 30 Mbps से 100 Mbps तक बढ़ाया जा सकता है। अगर आपको 1 दिन के लिए प्लान चाहिए तो 30 Mbps स्पीड वाले प्लान की कीमत 21 रुपये होगी, जबकि 100 Mbps स्पीड वाले प्लान की कीमत 32 रुपये है। जबकि 2 दिन के लिए 30 Mbps स्पीड वाले प्लान की कीमत 31 रुपये है, जबकि 100 Mbps स्पीड के लिए 52 रुपये देने होंगे।