7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akai ने भारत में लॉन्च किया 43 इंच का फायर टीवी एडिशन, जानें इसकी खूबियां और कीमत

Akai के इस टीवी में इसमें फायर टीवी सॉफ्टवेयर दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी अमेजन मेड फॉर टीवी यूजर इंटरफेस पर काम करता है। इसके रिमोट में अमेजन एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है।

2 min read
Google source verification

Akai कंपनी ने इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। Akai का यह फायर टीवी एडिशन 43 इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। जैसा की इसके नाम से ही पता चल रहा है, इस टीवी में फायर टीवी प्री—इंस्टॉल मिलेगा। इस टीवी में यूजर्स के मनोरंजन के लिए अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे एप्स का सपोर्ट दिया गया है। अकाई का यह स्मार्ट टीवी अमेजन मेड फॉर टीवी यूजर इंटरफेस पर काम करता है।

कीमत और उपलब्धता
Akai के इस 43 इंच वाले फायर टीवी की कीमत की बात करें तो इसे भारत में 23,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह टीवी फिलहाल अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस टीवी की खास बात यह है कि इसमें फायर टीवी सॉफ्टवेयर है। बता दें कि इस सॉफ्टवेयर के साथ फिलहाल बाजार में बहुत की कम टीवी मौजूद हैं। Akai के इस फायर टीवी का मुकाबला वनप्लस, शाओमी, रियलमी और थॉमसन जैसे ब्रांड्स के साथ होगा।

यह भी पढ़ें—स्मार्टफोन की तरह यूज कर सकते हैं सैमसंग के इस अनोखे टीवी को, रोटेट हो जाती है स्क्रीन, जानें अन्य खूबियां

32, 50 और 55 इंच वाले मॉडल भी होंगे लॉन्च
Akai कंपनी ने एक बयान में कहा है कि आने वाले समय में उसके इस फायर टीवी एडिशन के तीन और मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। अकाई के अनुसार इस फायर टीवी के 32 इंच, 50 इंच और 55 इंच के मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। इसके 32 इंच वाले मॉडल की कीमत 14,999 रुपए होगी।

यह भी पढ़ें—आपकी आवाज से कंट्रोल होगा TCL का यह 4K स्मार्ट टीवी, कीमत बहुत कम

Akai फायर टीवी के फीचर्स
Akai के इस टीवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें 43 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गइ है। इसका पैनल एलईडी क्वालिटी का है। यह टीवी Amazon FireOS पर काम करता है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें 20 वॉट के स्पीकर लगे हैं, जो डॉल्बी ऑडियो और DTS Tru सराउंड को सपोर्ट करते हैं। वहीं कनेक्टिविटी फीचर्स में इसमें तीन HDMI पोर्ट और एक यूएसबी पोर्ट दी गई हैं। इस टीवी के साथ जो रिमोट दिया जा रहा है, वह अमेजन एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है। इस रिमोट में अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और अमेजन म्यूजिक के लिए हॉट कीज भी हैं।