फीचर्स
TCL के इस टीवी में आपको कई खूबियां मिलेंगी। टीसीएल के इन टीवी मॉडल की खास बात ये है कि इनमें नेटफ्लिक्स, जी5, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की एप्स आपको पहले से इंस्टॉल मिलेंगी। इसके अलावा कई अन्य एप्स भी आपको प्री इंस्टॉल मिलेंगी। वहीं कंपनी इसमें बेहतर पिक्चर क्वॉलिटी और शानदार साउंड क्वॉलिटी का दावा कर रही है। कंपनी का कहना है कि 4k टीवी की ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और कलर समेत अन्य डीटेल जबरदस्त हैं।