बेहतरीन फीचर्स से लैस Redmi 9i स्मार्टफोन आपको Flipkart Dussehra Specials सेल के दौरान 8,299 रुपए में मिल रहा है। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। Redmi के इस स्मार्टफोन में आपको 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। कैमरें की बात करें तो इसके रियर में 13MP का कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा लगा है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000 mAh बैटरी है, जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।