दक्षिण कोरियाई कंपनी (Samsung) सैमसंग ने तीन नए (Foldable Smartphone) फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए पेटेंट दाखिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के इन पेटेंट को स्वीकार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स की डिजाइन अलग—अलग हो सकती है। साथ ही इन नए फोल्डबेल स्मार्टफोन्स में इनर कैमरों के लिए कटआउट्स भी बनाए गए हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सैमसंग ने इन तीनों फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए अप्रेल माह में वर्ल्ड इंट्लेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस में पेटेंट दाखिल किया था, जिसे हाल ही स्वीकार कर लिया गया है।