
डिजिटल वॉयस असिस्टेंट (Digital Voice Assistant)
एलेक्सा (Alexa) दुनिया में सबसे लोकप्रिय डिजिटल वॉयस असिस्टेंट में से एक है। अब वक्त के साथ यह और भी स्मार्ट होता जा रहा है। एलेक्सा एक हाई-टेक प्रोडक्ट है, जो आपके स्मार्ट होम गैजेट्स को नियंत्रित भी कर सकता है। इससे आप लाइट बंद—चालू करना, दरवाजे को बंद करना और रोशनी मंद करने जैसे काम कर सकते हैं। अब इसमें आ रहे नए फीचर्स की वजह से यह और भी ज्यादा स्मार्ट हो गया है। अब इसमें आ रहे नए फीचर्स की वजह से यह आपके मन की बात भी जान लेगा। इससे यूजर्स का काम और भी आसान हो जाएगा।
पहले ही बता देगा क्या पूछने वाले हो
Alexa में कंपनी एक नया फीचर जोड़ने जा रही है। इससे यह आपके सवाल पूछने से पहले ही बता देगा कि आप क्या पूछने वाले हो। इसका अंदाजा वह पहले पूछे गए सवालों के आधार पर लगाएगा। अमेजन Alexa के इस नए फीचर को inferring customers और latent goals नाम दिया गया है। इस फीचर के जरिए एलेक्सा आपके अगले सवाल का अंदाजा लगाएगा।
ऐसे करेगा काम
बता दें कि एलेक्सा का यह नया फीचर ठीक उसी तरह से काम करेगा, जैसे गूगल इंडिक कीबोर्ड करता है। यूजर जब गूगल इंडिक कीबोर्ड पर कोई शब्द टाइप करते हैं तो कीबोर्ड सुझाव में वाक्य पूरे करने वाले कुछ शब्द अपने आप दिखाने लगता है। अमेजन Alexa भी ठीक ऐसे ही काम करेगा। आप उससे जो सवाल पूछेंगे, उनके आधार पर वह अंदाजा लगाएगा कि आप अगला सवाल क्या पूछने वाले हैं।
यह फीचर भी आएगा
इसके अलावा भी एलेक्सा में कुछ फीचर्स और आने वाले हैं, जिनकी घोषणा कंपनी ने पहले ही कर दी है। एलेक्सा केयर हब नाम का एक फीचर ला रहा है। इससे यूजर्स को अपने बुजुर्गों की देखभाल करने में मदद मिलेगी। यह फीचर लाने की घोषणा अमेजन ने सितंबर में ही कर दी थी।
गैस सिलेंडर भी करा सकते हैं बुक
बता दें कि एलेक्सा के जरिए HP गैस सिलेंडर भी बुक कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत आसान है। इसके लिए यूजर्स को एलेक्सा को कुछ कमांड देनी होगी और सिलेंडर बुक हो जाएगा। इतना ही अमेजन पे से पेमेंट करने पर उन्हें 50 रुपये का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है।
Published on:
13 Nov 2020 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
