8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्मला सीतारमण के बजट पर पूर्व वित्त अरुण जेटली ने Tweet कर कहा…

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला Budget पूर्व वित्त Arun Jaitley ने बजट पर दिया ये बड़ा बयान

2 min read
Google source verification
arun jaitley

निर्मला सीतारमण के बजट पर पूर्व वित्त अरुण जेटली ने Tweet कर कहा...

नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया गया है। देश की पहली महिला पूर्णकालिक वित्त मंत्रीनिर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman ) ने बजट की शुरुआत 'मजबूत देश के लिए मजबूत नागरिक' का नारा दे कर किया। बता दें कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान अरुण जेटली ( Arun Jaitley ) वित्त मंत्री थे। निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद उन्होंने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) और वित्त मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि ये बजट विकास को बढ़ावा देने वाला है और अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों के हित में है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट के दौरान सीधे-सीधे टैक्स स्लैब्स में तो छूट नहीं दी, लेकिन घर और वाहन खरीद पर जरूर लोगों को राहत जरूर दी है। मोदी सरकार से इस बजट से ऑटो सेक्टर को भी काफी उम्मीदें थी, जिसे पूरा करने की कोशिश करते हुए ई-वीकल्स खरीदने वालों को ऑटो लोन पर डेढ़ लाख रुपये तक के ब्याज पर इनकम टैक्स से छूट दे दी है। इसके अलावा सभी के पास घर हो इसका ध्यान रखते हुए 45 लाख रुपये तक का घर खरीदने पर लोन के ब्याज पर मिलने वाली कुल छूट अब 2 लाख से बढ़कर 3.5 लाख कर दी गयी है। यानी की अब घर खरीदने पर आपको सीधी 1.5 लाख रुपये का फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- दुनियाभर में कहीं भी घूमना हुआ आसान, 17 आइकॉनिक टूरिज्म साइट लॉन्च करेगी सरकार

वहीं टूरिज्म सेक्टर को लेकर वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 17 आइकॉनिक टूरिज्म साइट विकसित किए जाएंगे, जिससे की घरेलू और विदेश सैलानियों को आकर्षित किया जा सके। बता दे कि नोटबंदी और जीएसटी के लागू होने के बाद देशभर में छोटे दुकानदारों का बिजनेस प्रभावित हुआ था। ऐसे में सरकार ने इन व्यापारियों को राहत देने के लिए 1.5 करोड़ रुपये के सालाना टर्नओवर से कम के 3 करोड़ दुकानदारों को पेंशन देने का ऐलान किया है।इस योजना को प्रधानमंत्री मान धन स्कीम का नाम दिया गया है।