8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनियाभर में कहीं भी घूमना हुआ आसान, 17 आइकॉनिक टूरिज्म साइट लॉन्च करेगी सरकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का टूरिज्म सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान 17 आइकॉनिक टूरिज्म साइट लाने के तैयारी में सरकार

2 min read
Google source verification
Tourism sites

दुनियाभर में कहीं भी घूमना हुआ आसान, 17 आइकॉनिक टूरिज्म साइट लॉन्च करेगी सरकार

नई दिल्ली: अक्सर ही हम घूमने का प्लान बनाते हैं और सोचते हैं कि इस बार किस जगह घूमने जाए। ऐसे में अलग-अलग टूरिज्म साइट को सर्च करते हैं और देखते हैं कि कहां कौन सी जगह इस बार घूमने के लिए अच्छा होगा। इसके बाद वहां रूकने के लिए होटल सर्च करते हैं। इस को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने 17 आइकॉनिक टूरिज्म साइट ( 17 Tourism sites ) लॉन्च करने का ऐलान किया है।

बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman ) ने टूरिज्म सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 17 आइकॉनिक टूरिज्म साइट विकसित किए जाएंगे, जिससे की घरेलू और विदेश सैलानियों को आकर्षित किया जा सके। बता दें 2013 में देश की जीडीपी में टूरिज्म इंडस्ट्री की हिस्सेदारी 6.7 फीसदी थी, जो 2017 में बढ़कर 9.4 फीसदी हो गया। 2018 में इस उद्योग ने 2.7 करोड़ रोजगार के अवसर मुहैया कराए हैं।

यह भी पढ़ें- Amazon जैसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट लॉन्च करने वाली है केंद्र सरकार, बढ़ेगा रोजगार

इतना ही नहीं बजट के दौरान वित्त मंत्री ने भारतीय पासपोर्ट रखने वाले एनआरआई ( NRI ) के लिए बड़ा ऐलान किया है और कहा कि भारत सरकार भारतीय पासपोर्ट रखने वाले एनआरआई को आधार कार्ड देगी। साथ ही कहा कि एनआरआई को 180 दिनों तक अब भारत में रहने की जरूरत नहीं है। 10 साल पहले भारत से केवल 1.1 करोड़ लोग ही अन्य देशों को घूमने जाते थे, लेकिन 2017 में ये आंकड़ा दोगुना होकर 2.2 करोड़ हो गया। वहीं विदेशों से आने वाले सैलानियों के मामले में भी हम 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Budget 2019: 3 करोड़ छोटे दुकानदारों को मिलेगी पेंशन, ऐसे उठाएं लाभ

यह भी पढ़ें- टाइम पास के लिए Google पर सर्च करें ये शब्द, अजीबो-गरीब रिजल्ट देख आ जाएगा मज़ा