
नई दिल्ली: Samsung जल्द ही अपने दो नए स्मार्टफोन Galaxy A6 और Galaxy A6 Plus लॉन्च करने वाला है, लेकिन इससे पहले ही इन दोनों स्मार्टफोन की कुछ जानकारी लीक हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy A6 में 5.6 इंच का फुल एचडी (2220x1080) पिक्सल डिस्प्ले दिया गया है, जो Galaxy A8 से मिला जुलता है। वहीं Galaxy A6 Plus में 6.0 इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जो Galaxy A8+ (2108) जैसा दिख रहा है।
ये भी पढ़ें- Redmi 5 का Open Sale आज, Amazon दे रहा ये बंपर ऑफर
रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy A6 में 3 ऑक्टाकोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 इंटरनल स्टोरेज है और Galaxy A6 Plus में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 45 प्रोसेसर4 जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है। वहीं यह दोनों फोन Samsung Experience 9.0 पर चलेगा। हालांकि यह अधिकारिक जानकारी नहीं है।
रिपोर्ट की माने तो Galaxy A6 को जल्द ही साउथ अफ्रीका, यूरोप और रूस में पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी इन दोनों स्मार्टफोन की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह कब भारत में लॉन्च होगा और इसकी कीमत कितनी है, लेकिन अभी तक की खबर से तो यही लगता है कि बाजार में उतरने के लिए ये दोनों ही फोन तैयार है। गौरतलब है कि पिछले साल Galaxy A8 और Galaxy A8+ को लॉन्च किया गया था।
Galaxy A8+ में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। इसमें 3500 mha की बैटरी है। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सिस्टम भी है। कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट में डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें से एक 16 मेगापिक्सल है तो वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का है और रियल कैमरा 16 मेगापिक्सल है।
गौरतलब है कि चीन के स्मार्टफोन कंपनी आए दिन ग्लोबल मार्केट में नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है और बाजार में अपनी पैठ बना रही है। यहीं वजह है कि नोकिया और सैमसंग इसे टक्कर देने के लिए आए अपडेट नए स्मार्टफोन पेश करने में लगे हुए है।
Updated on:
07 Apr 2018 12:36 pm
Published on:
07 Apr 2018 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
