अमेजफिट के अनुसार, कंपनी अपनी 8 स्मार्टवॉच पर डिस्काउंट दे रही हैं, जिनमें दो Bip सीरीज और छह GT सीरीज की वॉच हैं। इन सभी स्मार्टवॉच के साथ हाल ही में लॉन्च की गई जीटी 3 की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा अमेजफिट बिप यू और बिप यू प्रो स्मार्टवॉच 500 रुपये से कम कीमत में मिलेगी। साथ ही अमेजफिट जीटीएस 2 मिनी की कीमत में 500 रुपये प्राइस कट किया गया है।