नई दिल्ली: आज-कल मोबाइल में सभी लोग दो सिम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अपना नंबर याद नहीं रहता है या फिर किसी पूराने सिम को यूज के लिए लगाते हैं और वो उसका नंबर भूल जाते हैं । ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के USSD कोड के बारे में बताते हैं जिन्हें डायल करके आप अपना मोबाइल नंबर और बैलेंस पता कर सकते हैं। हालांकि बहुत से ऐसे लोग होंगे जो इस कोड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई लोगों को इसके बारे में नहीं पता होता है।