
इस लड़के ने खोली Google की पोल फिर भी मिला 25 लाख का इनाम
नई दिल्ली: इंसान अपने दिमाग के दम पर कब क्या कर जाए इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। कभी पेड़ के नीचे आराम कर रहे एक लड़के ने सेब को जमीन पर गिरते देखा तो गुरुत्वाकर्षण का फॉर्मुला बनाकर तैयार कर दिया, लेकिन आज हम आइंसटाइन की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि उरुग्वे में रहने वाले 17 साल के लड़के की बात कर रहे हैं, जिसने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगल के सिक्योरिटी सिस्टम को भेद दिया है। जी हां वहीं गूगल जिस पर कुछ भी लिखो और उसके बारे में जानकारी ले लो।
इजेकेल पेरेरा नाम के इस लड़का ने गूगल के सर्च इंजन में तकनीकी खामी को उजागर किया है जिसे देखते हुए गूगल ने इजेकेल को 36 हजार डॉलर यानी 25 लाख रुपये का इनाम दिया है। गूगल का सिक्योरिटी सिस्टम काफी मजबूत माना जाता है। इसी सिक्योरिटी की एक बड़ी खामी को इजेकेल ने उजागर किया है। वहीं कंपनी ने इस तकनीकी खामी को सुधारने का काम शुरू कर दिया है। वहीं इजेकेल ने इससे पहले भी 4 बार गूगल के तकनीकी खामी पकड़े वाले कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।
गूगल की सिक्योरिटी सिस्टम वाली कमी को निकालने वाले लड़के इजेकेल ने महज 10 साल की उम्र में कंप्यूटर चलाना शुरू कर दिया था। जिसके एक साल के बाद इजेकेल पेरेरा ने कोडिंग सीखना भी शुरू कर दिया था। इजेकेल की कंप्यूटर में रूची होने के कारण ही उसने विभिन्न प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखा। वहीं पेरेरा कई कोडिंग और प्रोग्रामिंग की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेता रहा है। इजेकेल ने एक कोडिंग प्रतियोगिता के दौरान ही गूगल के कैलीफर्निया में स्थित हेडक्वार्टर की ट्रिप जीती थी। जिसके बाद पेरेरा ने साल 2016 में गूगल के हेडक्वार्टर का दौरा किया था।
Published on:
29 May 2018 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
