योगगुरु बाबा रामदेव ने कंज्यूमर गुड्स ब्रांड पंतजलि में वर्चस्व पाने के बाद अब टेलीकॉम सेक्टर में अपना कदम रख दिया है। बाबा रामदेव ने एक इवेंट में पतंजलि सिम कार्ड लॉन्च किया, जिसका नाम 'स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड' रखा गया है। भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में पतंजलि सिम के आने से प्रतिस्पर्धा और बढ़ जाएगी। इस सिम को पतंजलि और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने साझेदारी के साथ बाज़ार में उतारा है।