
free internet in railway stations
Free Wifi in Railway Station: आजकल हर कहीं इंटरनेट की सुविधा होना आम है, लेकिन लंबे समय से रेलवे स्टेशनों पर इंटरनेट की सुविधा दी गई है, फिर भी लोगों को समझ नहीं आता आखिर वे इसका लाभ कैसे उठाएं। आपको बताएं कि स्टेशनों पर ये सुविधा है बस हमें सही जानकारी नहीं है। आईए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप स्टेशनों पर इसका लाभ उठा सकते हैं। अभी तक 6 हजार स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा दी जा चुकी है
कुछ आसान स्टेप्स (Simple Steps in Hindi)
अपने स्मार्टफोन पर वाईफाई सेटिंग पर जाएं
वहां जाकर मौजूदा नेटवर्क ढूंढे
आपको रेलवायर नेटवर्क को चुनना है।
railwire.co.in या रेलटेल वेबपेज खोलें और मोबाइल ब्राउजर पर 10 डिजिट का मोबाइल नंबर डालें
आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा
रेलवायर को कनेक्ट करने के लिए पासवर्ड के रूप में उस ओटीपी को डालें
इसके बाद इंटरनेट कनेक्ट हो जाएगा और आप इसका लाभ ले सकते हैं।
30 मिनट बाद लगेंगे पैसे
एक और खास बात ये है कि मैं ये सेवा आप आधे घंटे के लिए ही मुफ्त में ले सकते हैं, उसके बाद अगर आप वाईफाई यूज करना चाहते हैं तो आपको चार्ज देना होगा। जी हां 10 रुपए से इसका पैकेज शुरू होता है
Updated on:
24 Feb 2024, 10:14 AM IST
Published on:
24 Feb 2024, 10:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.