Idea के इस प्लान का सीधा मुकाबला Airtel और BSNL के वॉयस कॉल टैरिफ प्लान से होगी। बता दें कि BSNL के पास 99 रुपए का एक वॉयस कॉल प्लान है, जिसकी वैधता 28 दिनों की है और इसमें यूजर्स को लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दी जाती है। हालांकि कुछ सर्कल जैसे- कोलकाता, वेस्ट बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, गुजरात, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को छोड़कर दूसरे जगहों पर यह प्लान 119 से 149 रुपए में मिलेगा।