
android p
नई दिल्ली: हाल ही में Google ने अपनी सलाना डिवेलेपर्स कॉन्फ्रेंस Google I/O में अपने लेटेस्ट ऐंड्रॉयड अॉपरेटिंग सिस्टम ऐंड्रॉयड पी का ऐलान कर दिया है। बता दें ऐेड्रॉयड पी में कई सारे नए फीचर्स हैं, वहीं पहली बार ऐसा हो रहा कि गूगल का यह लेटेस्ट ऐेड्रॉयड पी सिर्फ गूगल के हैंडसेट्स तक ही सीमित नहीं है। ऐंड्रॉयड पी के बीटा वर्जन को कंपनी अपने पार्टनर स्मार्टफोन के साथ भी रोल आउट कर रही है। तो ऐसे में ऐंड्रॉयड यूजर्स भी लेटेस्ट ऐेड्रॉयड पी के नए फीचर्स का मजा लेना चाहेंगे। अगर आप भी ऐंड्रॉयड यूजर्स हैं और लेटेस्ट अपडेट चाहते हैं तो, हम आपको बताते हैं कि कैसे आप ऐंड्रॉयड पी अपडेट वर्जन यूज कर सकते हैं।
1. www.google.com/android/beta पर विजिट करें।
2. अपने गूगल अकाउंट में साइनइन करें।
3. स्क्रॉल डाउन करें और अपनी डिवाइस (विकल्प) चुनें।
4. अपनी डिवाइस ढूंढने के बाद opt-in once पर टैप करें।
5. एक बार ऐनरॉलमेंट कराने के बाद, आपको सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए नोटिफिकेशन मिलेगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो अपडेट को मैनुअली चेक भी कर सकते हैं। मैनुअली चेक करने के लिए आपको Settings > System > System Update में जाना होगा।
6. अपडेट डाउनलोड करने के लिए कंफर्म पर टैप करें और प्रक्रिया पूरी करने के लिए हैंडसेट को रीस्टार्ट करें।
ऐंड्रॉयड यूजर्स जब इन स्टेप्स को फॉलो करेंगे तब उनहें ऐंड्रयड पी का अपडेट मिल जाएगा। हालांकि कुछ ऐसे पर्टनर हैंडसेट है जिन्हे इन स्टेप्स से कुछ ज्यादा स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
ऐंडॉयड पी के फीचर्स
बता दें स्मार्टफोन में नौच की बढ़ती ट्रेंड को देखते हुए ऐंड्रयड पी में नौच सपोर्ट दिया गया है। एंड्राइड पी में मल्टी कैमरा एपीआई सपोर्ट मिलने की वजह से ड्यूल कैमरा स्मार्टफोन में कैमरे का बेहतर उपयोग कर पाएंगे यानी हम एक साथ फ्रंट या बैक दोनों कैमरे का उपयोग कर पाएंगे। एंड्राइड पी में पावर बटन को लेकर भी बदलाव किये हैं सामन्यतौर पर अभी पावर बटन दबाने से स्मार्टफोन को पावर ऑफ़ या रीबूट का ऑप्शन स्क्रीन के बीच में दिखाई देता है लेकिन एंड्राइड पी में पावर बटन दबाने पर राइट साइड में एक बार दिखाई देगा जिसमें आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे पावर ऑफ, रीस्टार्ट और स्क्रीनशॉट का। अब आप आसानी से टच कर के स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। ऐंडॉयड पी के सबसे बेहतर फीचर्स में से एक इसमें प्राइवेसी को ध्यान में रखा गया है।
Published on:
22 May 2018 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
