12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Apple को झटका: चीन के बाद अब इस देश में भी बैन हो सकते हैं कुछ iPhones

ऐसा इस लिए हो रहा क्योंकि चिप मेकर कंपनी क्वॉलकॉम ने एप्पल के विरुद्ध दायर दो पेटेंट केस को जीत लिया है। कोर्ट के फैसले के बाद जर्मनी में आईफोन्स पर बैन लग सकता है।

2 min read
Google source verification
apple

Apple को झटका: चीन के बाद अब इस देश में भी बैन हो सकते हैं कुछ iPhones

नई दिल्ली: अमेरिका की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Apple को चीन की तरफ से झटका लगते के बाद अब जर्मनी से भी झटका लगा है। आपको बता दें अब कंपनी अपने iPhones को जर्मनी में नहीं बेच सकती है। साथ ही जर्मनी के स्टोर से आईफोन्स हटाए जा रहे हैं। ऐसा इस लिए हो रहा क्योंकि चिप मेकर कंपनी क्वॉलकॉम ने एप्पल के विरुद्ध दायर दो पेटेंट केस को जीत लिया है। कोर्ट के फैसले के बाद जर्मनी में आईफोन्स पर बैन लग सकता है।

यह भी पढ़ें:10,000 से कम कीमत में मिल रहा Asus का ये शानदार स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

चीन की तरह ही जर्मनी में भी iPhone 6S के बाद आने वाले iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X iPhone XR, iPhone XS और iPhone XS Max को बैन किया जा सकता है। अब कोर्ट के आदेश के बाद कंपनी इन आईफोन्स को जर्मनी में नहीं बेच सकेगी। अगर ऐसा होता है तो एप्पल के रेवेन्यू पर ख़राब असर देखने को मिल सकता है। कोर्ट ने कहा कि, Apple के प्रोडक्ट्स पर तभी तुरंत बैन लग सकता है, जब Qualcomm 668.4 यूरो यानी तकरीबन 765 मिलियन डॉलर का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करें।

यह भी पढ़ें: Facebook अकाउंट डिलीट करने पर मिलेेगा 70,000 रुपया

आपको बता दें हाल में ही चीन में भी क्वॉलकॉम ने एप्पल के खिलाफ केस जीत था। जिसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया है कि अब एप्पल iPhone 6S के बाद आए आईफोन्स के मॉडल्स को चीन में बेच नहीं सकेगा। हालांकि, चीन में आईफोन्स पर लगाए गए प्रतिबंध से बचने के लिए एप्पल ने अपने आईफोन्स के सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव किए हैं। इस बदलाव के बाद कंपनी के आईफोन्स चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इसको देखते हुए क्वॉलकॉम ने कहा है कि एप्पल कोर्ट के फैसले का विरोध कर रही है। वहीं, एप्पल ने जर्मनी के कोर्ट के फैसले को अपर कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।