31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IRCTC का ये App लगाएगा धोखाधड़ी पर लगाम, एक क्लिक में देख पाएंगे खाने का असली दाम

स नए ऐप की मदद से यात्री अब किसी भी खाने के समान की कीमत की जांच कर सकेंगे। साथ ही यह कैटरर को ज्यादा पैसे लेने से भी रोकेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineeta Vashisth

•

Updated: 13 Jun 2018, 11:44 AM IST

नई दिल्ली: आपने भारतीय रेल में सफर करते समय यह जरूर देखा होगा कि अक्सर यात्रियों को यह चिंता लगी रहती है कि कैटरर हमसे ज्यादा पैसे तो नहीं लेता।भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए एक नया ऐप पेश किया है। इस ऐप को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लॉन्च किया है जिसका नाम "Menu on Rail" रखा गया है। इस नए ऐप की मदद से यात्री अब किसी भी खाने के समान की कीमत की जांच कर सकेंगे। साथ ही यह कैटरर को ज्यादा पैसे लेने से भी रोकेगा।

कौन-कौन से ट्रेनों में मिलेगी ऐप की सुविधा

Menu on Rall मोबाइल ऐप राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, हमसफर ट्रेनों, गतिमान एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस के साथ मेल एक्सप्रेस के यात्री खाने के मेन्यू के साथ उसका मूल्य भी देख सकेंगे।

इस ऐप में चाय, कॉफी, वाटर, जनता खाना, स्टैंडर्ड वेज (थाली), स्टैंडर्ड नॉन-वेज (थाली), स्टैंडर्ड वेज (कैसरोल), स्टैंडर्ड नॉन-वेज (कैसरोल) जैसे खाने की चीजों की कीमतें ट्रेनों और स्टेशनों के लिए दी गई हैं। वहीं, A-La-Carte कैटेगरी में ब्रेकफास्ट, लाइट मील, कॉम्बो मील्स, नॉन-वेज, डायबिटिक फूड्स, जैन फूड्स, स्वीट जैसी सब कैटेगरीज में 96 फूड आइटम्स शामिल हैं। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए मोबाइल ऐप में खाने की चीजों को बेवरेजेज, ब्रेकफास्ट, मील्स और A-La-Carte इन चार कैटेगरी में रखा गया है।

यह भी पढ़े: Patrika .com/mobile-news/xiaomi-redmi-6-redmi-6a-launched-in-china-1-2944633">Xiaomi के ये दो स्मार्टफोन हुए लॉन्च, कम कीमत में मिल रहे हैं सारे फीचर्स

इस ऐप का इस्तेमाल राजधनी और तेज रफतार दुरंतो ट्रेनों में 1A, 2A और 3A क्लास के लिए पहले से बुक किए गए खाने की जानकारी के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। शताब्दी ट्रेनों में EC और CC क्लास के यात्रियोें के लिए वहीं खबर है कि अपने समय से लेट पहुंचने वाली ट्रेनों में भी मेन्यू दिया जाएगा।

आपको टैक्स को लेकर किसी भी तरह का कंफ्यूजन न हो, इसके लिए इस मोबाइल ऐप में फूड आइटम्स के रेट्स में टैक्स को भी शामिल किया गया है। Menu On Rail ऐप को Google प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को दोनों एंड्रॉयड और IOS स्मार्टफोन यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे। स्मार्टफोन के अलावा आप Menu On Rail ऐप को अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए IRCTC ने इसका वेबसाइट वर्जन भी पेश किया है।