एयरटेल के 1,799 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है, जिसमें यूजर्स को काफी बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं। डाटा की बात करें, तो यह प्लान में 24GB डाटा मिलता है। जिसका मतलब यह है कि आप 365 दिन तक इस 24GB डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। और यह डाटा खत्म हो जाए तब अन्य डाटा पैक एक्टिवेट कराकर इस प्लान का आनंद सालभर ले सकते हैं।
इस प्लान के साथ किसी भी नंबर पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। वहीं, Amazon Prime Video ME का फ्री ट्रायल भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं Apollo 24|7 का 3 महीने का एक्सेस भी मिलेगा। साथ ही फ्री हेलोट्यून और विंक म्यूजिक का एक्सेस भी दिया जाएगा।