जियो गीगाफाइबर के 4,500 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 100 एमबीपीएस की हाई-स्पीड के साथ प्रति महीने 100 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स 1000 जीबी डाटा का फायदा ऐड-ऑन बोनस पैक के तहत भी उठा सकते है। साथ ही यूजर्स को इस प्लान के साथ ड्यूल बैंड राउटर मिलता है। दूसरी तरफ 2,500 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 4,500 रुपये वाले प्लान के मुकाबले आधी सुविधा मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को 50 एमबीपीएस की स्पीड से कुल 1100 जीबी डाटा मासिक मिलता है। साथ ही इस प्लान के साथ सिंगल बैंड राउटर भी मिलता है।