25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vodafone ने 139 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में किया बदलाव, Airtel से बराबरी

Vodafone के इस प्लान में अब मिलेगा 3GB डाटा Vodafone का 139 रुपये वाला प्लान कुछ शहरों में है उपलब्ध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 9 Jul 2019, 10:59 AM IST

vodafone

Airtel से बराबरी, Vodafone ने 139 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में किया बदलाव

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ( vodafone ) ने हाल ही में लॉन्च हुए एयरटेल ( airtel ) के 148 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से बराबरी करने के लिए अपने 139 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। वोडाफोन ने यह प्लान इसी साल अप्रैल महीने में पेश किया था। जहां पहले इस प्लान में यूजर्स को 5 जीबी डाटा दिया जा रहा था वहीं अब इसे घटा कर 3 जीबी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Airtel ने 148 रुपये का नया प्रीपेड प्लान किया पेश, मिलेगा कॉलिंग, डाटा और SMS का फायदा

वोडाफोन के 139 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस रिवाइस के बाद अब इस प्लान में 2 जीबी डाटा की कटौती कर दी गई है। यूजर्स को अब इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, वैधता के दौरान 300 एसएमएस और 3 जीबी 2जी/3जी/4जी डाटा का फायदा मिलेगा। फिलहाल यह प्लान कुछ चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है।इस बदलाव के बाद अब वोडाफोन का यह प्लान एयरटेल के 148 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की तरह ही सुविधाएं ऑफर कर रहा है।

यह भी पढ़ें: BSNL ने अमरनाथ यात्रियों के लिए स्पेशल SIM कार्ड किया लॉन्च, 10 दिनों तक मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

यह भी पढ़ें: भारत सरकार का ये App बताएगा कि सामान असली है या नकली

एयरटेल के 148 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसे पिछले सप्ताह ही पेश किया गया है। इसकी वैधता भी 28 दिनों की है। इस वैधता के दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यूजर्स 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस का फायदा भी उठा सकते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान के साथ यूजर्स को मुफ्त में एयरटेल टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिल रहा जिसमें 350 से ज्यादा टीवी चैनल का लुत्फ उठाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Tata Sky ने 6 नए प्लान किए लॉन्च, 6 महीने की वैधता के साथ मिलेंगे ये फायदें, कीमत बेहद कम