नई दिल्ली: रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए जल्द ही Jio Home TV लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से इसको लेकर अभी तक अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो स्टेंडर्ड डिफनेशन (एसडी) चैनल के लिए प्रति माह 200 रुपए देने होंगे, जबकि इसके साथ एचडी पैक लेने पर 400 रुपए चुकाने पढ़ेंगे। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि इसे कब लॉन्च किया जाएगा।