199 रुपये के इस पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को एसटीडी और लोकल अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 25 जीबी डेटा व एसएमएस पूरी तरह से फ्री मिलेगा। इस प्लान की भी वैधता 30 दिनों की होगी। साथ ही यूजर्स सभी जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी पाएंगे। जियो ने जानकारी देते हुए बताा है कि इस प्लान में इंटरनेशनल कॉलिंग सेवा पहले से एक्टिव होगी और इंटरनेशनल कॉलिंग 0.50 रुपये प्रति मिनट की दर से शुरू होगी। बता दें कि यह दर अमेरिका और कनाडा के लिए है, जबकि बांगलादेश, चीन, फ्रांस, इटली, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और यूनाइटेड किंगडम के लिए 2 रुपए प्रति मिनट है। वहीं सबसे महंगा इंटरनेशनल कॉल 6 रुपए प्रति मिनट है।