इसके अलावा अगर आप कम दिनों की वैधता के साथ ज्यादा डाटा चाहतें हैं तो जियो का 509 रुपये और 799 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतर होगा। कंपनी के इन दोनों प्लान की वैधता 28 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को हर दिन अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन सौ मैसेज का लाभ मिलता है। हालांकि जियो के दोनों प्लान में वोडोफोन से ज्यादा डेटा मिल रहा है। इतना ही नहीं 509 रुपये वाले जियो के प्लान में 4 जीबी डेटा हर दिन मिलता है, जबकि 799 रुपये वाले पैक में 5 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। साथ ही रिलायंस जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सिस भी है।