नई दिल्ली:vodafone ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए प्लान पेश किए है। इसकी कीमत 549 रुपये और 799 रुपये है, जो Jio के 509 रुपये और 799 रुपये वाले पैक को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया है। अगर वोडाफोन के दोनों पैक की बात करें तो 549 रुपये वाले पैक में यूजर्स को हर दिन 3.5 जीबी डेटा, वोडाफोन सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 मैसेज दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।