आपको बता दें इससे पहले एयरटेल ने अपने 1,199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में डाटा बेनिफिट को बढ़ाया था। कंपनी ने अपने 1,199 रुपये वाले प्लान में बदलाव करते हुए 120 जीबी डाटा 3जी/4 जी पेश किया था। इस तरह यूज़र्स को इस प्लान में पहले से 30 जीबी ज्यादा डाटा का फायदा दिया गया था। एयरटेल के 1,199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग, अनलिमिटेड रोमिंग और अनलिमिटेड एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में एक साल की अमेज़न प्राइम मेंबरशिप, विंक म्यूजिक, एयरटेल टीवी एक्से और हैंडसेट प्रोटेक्शन की सुविधा है।