कीमत कम होने के बाद इस स्मार्टपोन के 32 जीबी वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये और 64 जीबी वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये हो गई है। इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, किरिन 659 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।