नई दिल्ली: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब PNR स्टेटस चैक करने या फिर टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि आज के समय में ज्यादातर लोग पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं फिर वो ऑनलाइन शॉपिंग करना हो या फिर डिजिटल भुगतान करना हो। यही वजह है कि अब ट्रेन से यात्र करने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा पेटीएम ने अपने ही ऐप पर शुरू कर दी है ताकी उसके यूजर्स आसानी से यह जान लें कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं और ट्रेन लेट है या फिर टाइम से। अभी तक इसकी जानकारी हासिल करने के लिए अलग ऐप फोन में डाउनलोड करना पड़ता था, जिससे फोन को डेटा फालतू में खर्च होता था और स्पेस भी लेता था।