नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए जियोफाई 4जी एलटीई हॉटस्पॉट डिवाइस लॉन्च किया था जिससे यूजर्स कहीं पर भी हाईस्पीड इंटरनेट चला सकें। बता दें कि जियोफाई में ग्राहकों को 150 एमबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड और 50 एमबीपीएस तक की अपलोड स्पीड मिलती थी। बता दें कि कंपनी ने अब अपने जियोफाई डिवाइस की कीमत में भारी कटौती की है जिससे अब ये डिवाइस ग्राहकों को महज आधी कीमत पर मिलेगा और इसकी स्पीड पहले जैसी ही रहेगी।