फोटोग्राफी के लिए Oppo A83 (2018) में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इतना ही नहीं इसका फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलरओएस 3.2 पर काम करता है। इसका वजन 143 ग्राम है और पावर के लिए 3180 एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं Oppo A83 (2018) में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी जैसे शानदार फीचर शामिल हैं।