Gionee F205 में 5.45 इंच की एचडी प्लस फुल व्यू डिस्प्ले है और 1.3GHz का मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 2GB रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी सपोर्ट के जरिए 256GB तक बढ़या जा सकता है। हालांकि कैमरे की बात करें तो F205 में सिर्फ एक ही रियर कैमरा दिया गया है है जो 5 मेगापिक्सल का है,जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। वहीं पावर के लिए F205 में 2670 mAh की बैटरी है।