नई दिल्ली: Redmi Note 5 Pro को खरीदने से पहले इस खबर को जरूर ध्यान से पढ़ें, क्योंकि कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी को ओर से कहा गया है कि एक मई से यह फोन नई कीमत में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि Redmi Note 5 Pro को दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 4GB वेरियंट की कीमत 13,999 रुपए और 6GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गयी थी। लेकिन अब 4GB वेरियंट की कीमत 13,999 रुपए से बढ़कर 14,999 रुपए कर दी गई है।