23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Reliance Jio दे रहा 600 HD चैनल के अलावा ये बड़ा फायदा, बदल जाएगा TV देखने का नज़रिया

इसे वॉयस कमांड के जरिए ऑपरेट किया जा सकेगा। यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए चैनल भी बदल सकेंगे।

2 min read
Google source verification
jio

Reliance Jio दे रहा 600 HD चैनल के अलावा ये बड़ा फायदा, बदल जाएगा TV देखने का नज़रिया

नई दिल्ली:Reliance Jio ने अपने Giga Fiber का ऐलान 41वें सालाना जनरल मीटिंग में किया था जिसका रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू किया जाएगा। कंपनी ब्रॉडबैंड सेवा के अलावा DTH कनेक्शन भी देगी। इसमें यूजर्स को स्मार्ट होम की सुविधा मिलेगी। कंपनी का DTH कनेक्शन सेट-टॉप बॉक्स की तरह होगा। आइए रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले जानते हैं कंपनी आपको क्या-क्या फायदा दे रही है।

यह भी पढ़ें: अब तक का सबसे जबरदस्त ऑफर, इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और इतना कैशबैक

वॉयस कमांड

कंपनी अपने फाइबर ब्रॉडबैंड के साथ एक सेट-टॉप बॉक्स भी दे रही है। इसे वॉयस कमांड के जरिए ऑपरेट किया जा सकेगा। यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए चैनल भी बदल सकेंगे। ब्रॉडबैंड की मदद से टीवी पर इंटरनेट की भी सुविधा होगी जिससे टीवी के जरिए कॉलिंग भी किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: Jio को टक्कर देगा BSNL का 9 रुपये वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा मिलेंगे ये बड़े फायदे

600 HD चैनल और ऑनलाइन शॉपिंग

अगर आप रिलायंस जियो के सेट-टॉप बॉक्स को अपने टीवी से जोड़ते हैं तो आप 600 एचडी चैनल देखने का लुफ्त उठा सकते हैं। यह सेट-टॉप बॉक्‍स जियो गीगा फाइबर यानि एफटीटीएच ब्रॉडबैंड सेवा से लैस होगा। कंपनी की माने तो गीगा फ्राइबर से बड़े स्क्रीन वाले टीवी पर अल्ट्रा हाई-डेफिनिशन एंटरटेनमेंट की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा यूजर्स वॉयस-एक्टिव वर्चुअल असिस्टेंट्स, वर्चुअल रियलिटी गेमिंग और डिजिटल शॉपिंग जैसी सुविधा भी ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Fake Apps से बचने का येे है सबसेे आसान तरीका

कैमरा और भाषा

कंपनी के इस टीवी के जरिए यूजर्स कैमरे से 24 घंटेे सुरक्षा कर सकेंगे। आपको बता दें गीगा टीवी से घर में वॉल-टू-वॉल वाई-फाई कवरेज होगा जिससे हर उपकरण, प्लग पॉइंट और स्विच स्मार्ट बन जाएगा। इसके अलावा सेट-टॉप बॉक्स वायस कमांड के साथ अलग-अलग भाषाओं में भी काम करेगा।