बीएसएनएल के 29 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा 80 Kbps FUP स्पीड के साथ 2 जीबी डाटा रोजाना दिया जा रहा है। साथ ही यूजर्स रोजाना फ्री 100 एसएमएस का फायदा भी उठा सकते हैं। कंपनी के इस प्लान की वैधता 7 दिनों की होगी। इस प्लान में 25 अगस्त तक यही सुविधा रहेगी जिसके बाद डाटा की सीमा रोजाना 1 जीबी तक निर्धारित की जाएगी। जबकि, एसएमएस की सीमा प्रति सप्ताह 300 तक कर दी जाएगी। वहीं, कंपनी का यह भी प्लान दिल्ली और मुंबई के यूजर्स के लिए नहीं है।