सैमसंग जल्द ही वायरलेस गैलेक्सी बड्स प्रो लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही सैमसंग के इस वायरलेस बड्स की कीमत को लेकर खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सैमसंग के इन बड्स की कीमत आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल के एयर पॉड्स प्रो से कम होगी। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के आगामी वायरलेस गैलेक्सी बड्स प्रो डिवाइस की कीमत 199 डॉलर बताई जा रही है, जो कि भारतीय मुद्रा के हिसाब से 14634.92 रुपये है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह एप्पल के एयर पॉड्स प्रो से 3677.12 रुपये सस्ता है।