
लोकसभा चुनाव 2019: वोट डालने पर मिलेगा FREE मूवी टिकट
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव करीब है और इस बार अधिक से अधिक वोट डाला जाए इसपर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग संस्थाएं वोट डालने पर मतदाताओं को तरह-तरह का तोहफा दे रही है। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (AIPDA) की तरह से वोट डालने वालों को पेट्रोल और डीजल पर छूट दी जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ यूपी के गाजियाबाद से संचालित होने वाली सामाजिक संस्था सात्विक फाउंडेशन ने ऐलान किया है कि वोट डालकर आने वाले 100 लोगों फिल्म का टिकट फ्री में देगी।
यह भी पढ़ें- अब लैंडलाइन नंबर से चलाएं WhatsApp , नहीं शेयर होगा आपका मोबाइल नंबर
अगर फ्री में फिल्म का टिकट चाहते हैं तो इसके लिए आपको वोट डालने के बाद 9410806084, 9999233771, 7678346551 पर व्हाट्सऐप के जरिए अपनी सेल्फी भेजनी होगी। इस दौरान डीएम ड्रॉ निकाला जाएगा और 100 लकी वोटर्स को 17 अप्रैल को फिल्म का टिकट दिया जाएगा।
वहीं AIPDA का कहना है कि जो भी वोटर वोट डालकर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल खरीदने आएंगे उन्हें प्रति लीटर 50 पैसे की छूट मिलेगी। इसके लिए ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन ने प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। वहीं सात्विक फाउंडेशन का कहना है कि मतदान करना देश के हर नागरिक का दायित्व है और इसके लिए अधिक से अधिक मतदान होना चाहिए, तभी एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा और देश का समुचित विकास होगा।
इतना ही नहीं चंडीगढ़ में वोट डालने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाने परवोटरों को होटल और रेस्टोरेंट में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसका लाभ 19 से 25 मई के बीच ले सकते हैं।गौरतलब है कि वोटरों को प्रेरित करने के लिए तरह-तरह के कैंपेन भी किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक वोट डाला जा सकें।
Published on:
08 Apr 2019 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
