इस नए प्लान के तहत यूजर्स को 6 महीने या 1 साल का प्लान लेना होगा। कंपनी 1,249 रुपये और 1,549 रुपये के प्लान के साथ अनलिमिटेड डाटा दे रही है। इसके अलावा 899 रुपये के प्लान के तहत कंपनी यूजर्स को 400 जीबी डाटा प्रति महीने दे रही है। हालांकि, कंपनी के इस प्लान का फायदा उसी शहर के यूजर्स उठा सकते हैं जहां स्पेक्ट्रा अपनी सर्विस उपलब्ध कराता है।